फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: एक करोड़ रुपये से 44 गांवों में कराएं जाएंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। बागपत ब्लॉक के 44 गांवों में एक करोड़ रुपये से विकास कार्य कराये जाएंगे। जिनका प्रस्ताव मंजूर होने के बाद ब्लाक के अधिकारियों ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसमें दो गांवों को जोड़ने वाले मार्गो, खड़ंजों का निर्माण और वाटर कूलर लगवाए जाएंगे।

बागपत ब्लाक क्षेत्र के 44 गांवों में विकास कार्य कराने के लिए एक करोड़ से अधिक रुपये की कार्य योजना तैयार की गई। जिसमें सड़कों के निर्माण, सीसी रोड़, हरिजन चौपाल, लाइटों की व्यवस्था, वाटर कूलर लगाये जाने समेत अन्य कार्यों को शामिल किया गया है। बागपत ब्लाक प्रमुख सुनीता देवी ने बताया कि प्रस्ताव मंजूर होने के बाद अब जल्द ही निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और जल्द ही नियमानुसार विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रस्ताव में ये कार्य किये गये शामिल
गांवों के विकास के लिए मिले प्रस्तावों में संतोषपुर गांव में सीसी रोड़, हरिजन चौपाल की मरम्मत, अहैड़ा में इंटरलॉकिंग और श्मशान घाट का निर्माण, बिहारीपुर गांव में खडंजा निर्माण, कासमाबाद दुड़भा गांव में खड़ंजा, निबाली, नौरोजपुर गुर्जर गांव में इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जाएगा। इसके अलावा गांवों में वाटर कूलर भी रखवाए जाएंगे।
विज्ञापन


वर्जन-
ब्लॉक के 44 गांवों में विकास कार्य कराने के लिए एक करोड़ रुपये का प्रस्ताव मंजूर किया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। ज्योति बाला, बीडीओ बागपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें