फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 लाख में होंगे गांवों में विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी। पिलाना ब्लॉक में प्रमुख अनीश यादव की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। इमें गांवों में इंटरलॉकिंग, खड़ंजों का निर्माण, पानी की निकासी के लिए नाला निर्माण, सोलर लाइट सहित अन्य विकास कार्यों पर चर्चा की गई। साथ ही सर्वसम्मति से 32 लाख 55 हजार रुपये के प्रस्ताव पास किए गए। बीडीओ दिनेश कुमार अरुण ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्यों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोविड गाइड लाइन का पालन और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए जागरूक किया। बैठक में दीपक तोमर, अकरम प्रधान, संजय प्रधान, मोनू यादव, रोहित ठेकेदार, अशरु, इश्तियाक अंसारी, दिनेश यादव, संजय, शौकत, नूरदीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें