फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव का कराया जाएगा विकास, जनता को दिलाएंगे सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली। छपरौली ब्लॉक के तिलवाड़ा गांव की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान मंजू देवी का कहना है कि गांव में एक प्राथमिक और एक जूनियर हाईस्कूल है। एक टीकाकरण केंद्र है। गांव में पानी की निकासी का साधन न होने के कारण जलभराव रहता है। सरकारी हैंडपंप खराब हैं। कुछ हैंडपंप दूषित पानी दे रहे हैं। तालाब की सफाई नहीं हुई है। रास्ते में पानी भर जाता है जिससे लोगों को भारी परेशानी से जूझना पड़ता है। इनका कहना है गांव की सभी समस्याएं प्राथमिकता पर दूर कराई जाएंगी। गांव का विकास कराया जाएगा और जनता को सभी सरकारी सुविधा दिलाई जाएंगी।
विज्ञापन

प्रधान का प्रोफाइल
नाम- मंजू देवी
शिक्षा- निरक्षर
कार्यक्षेत्र- गृहणी
राजनीतिक पृष्ठभूमि- इससे पहले पति जितेंद्र चुनाव लड़े, लेकिन सफलता नहीं मिली।
जनसंख्या- 3000
मतदाता- 1434
मत पड़े- 1202
मत मिले -535
ये हैं गांव की समस्याएं
- जलनिकासी की न होने से रास्ते टूटे हैं।
- कुछ हैंडपंप दूषित पानी दे रहे हैं, कुछ खराब हैं।
- तालाब ओवरफ्लो होने पर पानी रास्ते में भर जाता है।
- स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति के लिए पानी की टंकी नहीं है।
ग्राम प्रधान की प्राथमिकताएं
-गांव में तालाब से जल निकासी का प्रबंध कराया जाएगा ।
-जलभराव के कारण खराब हुए रास्तों को दोबारा बनवाया जाएगा।
-सरकारी हैंडपंप रिबोर कराए जाएंगे।
-सभी पात्रों को पेंशन दिलाई जाएगी
-हर जरूरतमंद परिवार को राशन दिलाने की व्यवस्था कराई जाएगी।
-खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए स्टेडियम की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें