फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण ने होटल पर लगाई सील

विज्ञापन
बड़ौत अमीनगर सराय मार्ग पर ओयो होटल पर सील लगाती विकास प्राधिकरण की टीम - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। डीएम के आदेश पर बुधवार को विकास प्राधिकरण की टीम सराय रोड स्थित होटल पर सील लगाते हुए दोबारा से नोटिस भी चस्पा कर दिया। चेतावनी दी कि फिर से होटल पर चस्पा नोटिस फाड़ा गया या सील तोड़ी गई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि हिंदू संगठन व आम जनों द्वारा बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग पर मीरापुर रजबहे के सामने स्थित होटल में गलत काम करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की जा रही थी। डीएम राजकमल यादव ने विकास प्राधिकरण को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। विकास प्राधिकरण के जेई निखिल टीम के साथ होटल पर पहुंचे तो होटल मानक के अनुरूप संचालित होता नहीं मिला। जिसके बाद होटल पर नोटिस चस्पा कर दिया था। जिसके बाद होटल संचालक ने नोटिस फाड़ दिया था और बोर्ड भी हटा दिया था।
इस प्रकरण को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो प्रशासनिक अफसरों में अफरातफरी मच गई। बुधवार को विकास प्राधिकरण के जेई निखिल भट्ट, ऋषि शर्मा, नीरज गुप्ता व कर्मचारी ओमपाल पुलिस टीम के साथ दोबारा से होटल पर पहुंचे। उन्होंने होटल पर सील लगाते हुए दोबारा से नोटिस चस्पा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें