बागपत। एशिया यूथ इंटरनेशनल यूनाइटेड नेशन कांफ्रेंस में खेकड़ा का देवांश गुप्ता भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। यह कांफ्रेंस मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में 12 से 15 अगस्त तक होगी।
सम्मेलन में देवांश विवादित क्षेत्र में युद्ध के दौरान बाल सुरक्षा और आतंकवाद गतिविधि को रोकने पर अपने विचार रखेंगे। इसके अलावा वह मिशन लाइफस्टाइल फॉर एनवायरमेंट को भी बढ़ावा देंगे। मिशन लाइफ, स्वयंसेवा के अनुभव और यूनाइटेड नेशन के सतत विकास लक्ष्यों के विषय में जानकारी साझा करने पर उनका सम्मेलन के लिए चयन किया गया है। उनका चयन होने पर परिवार के साथ ही अन्य लाेगों में काफी खुशी है। संवाद