बागपत। जिला अस्पताल में जल्द ही त्वचा रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति होगी। दो साल से त्वचा रोग विशेषज्ञ न होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, मगर अब जल्द ही मरीजों की समस्या का समाधान हो जाएगा।
जिला अस्पताल से दो साल पहले त्वचा रोग विशेषज्ञ का स्थानांतरण हो गया था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से तभी से चिकित्सक की नियुक्ति की मांग की जा रही थी। मगर चिकित्सक की नियुक्ति न होने के कारण अस्पताल में आने वाले मरीजों को अन्य चिकित्सकों से जांच कराकर अपना उपचार कराना पड़ रहा था। मगर अब जल्द ही मरीजों की समस्या का समाधान हो जाएगा। शासन स्तर से अस्पताल के लिए चिकित्सक की नियुक्ति की अनुमति मिल गई है। सीएमएस डॉ. एसके चौधरी ने बताया कि शासन स्तर से जल्द ही अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति हो जाएगी।