फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: डेरा प्रमुख की पैरोल का समय हुआ पूरा, जायेगा सुनारिया जेल

Sat, 09 Mar 2024 02:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत जनपद में डेरा सच्चा सौदा आश्रम में वह अपनी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत और परिवार के लोगों के साथ रह रहा है। अब वह  50 दिन की पैरोल के बाद रोहतक की सुनारिया जेल में वापस जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के बरनावा में डेरा सच्चा सौदा आश्रम में डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम की 50 दिन की पैरोल का समय आज शनिवार को पूरा हो रहा है। अब वह रोहतक की सुनारिया जेल में वापस जाएगा।

विज्ञापन


रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म व हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम 19 जनवरी को छठी बार 50 दिनों की पैरोल लेकर बरनावा के आश्रम में आया था।

आश्रम में वह अपनी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत और परिवार के लोगों के साथ रह रहा है। उसकी पैरोल का समय शनिवार को पूरा हो रहा है। अब वह रोहतक की सुनारिया जेल में वापस जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले डेरा प्रमुख 17 जून 2022 को 30 दिन, 15 अक्टूबर 2022 को 40 दिन, 21 जनवरी 2023 को 40 दिन, 20 जौलाई 2023 को 30 दिन, 21 नवंबर 2023 को 21 दिनों की फरलो पर बरनावा के आश्रम में रहा था। इस बार वह 19 जनवरी 2024 को छठी बार 50 दिन की पैरोल पर बरनावा आश्रम में आया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें