फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: डेरा प्रमुख को पुलिस सुरक्षा में ले जाया गया सुनारिया जेल

Sat, 04 Mar 2023 10:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बागपत : डेरा प्रमुख राम रहीम का जेल जाने से पहले सफाई करने का फोटो हुआ वायरल।
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम का 40 दिन के पैरोल पूरा हो गया। शुक्रवार को उसे आश्रम बरनावा से कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच रोहतक की सुनारिया जेल ले जाया गया।
विज्ञापन

रोहतक की सुनारिया जेल से डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 21 जनवरी को तीसरी बार 40 दिन का पैरोल लेकर बरनावा के आश्रम पहुंचा था। इस दौरान उसने यहां पर हनीप्रीत और परिवार संग पैरोल अवधि का समय बिताया। उसके पैरोल का समय बृहस्पतिवार को पूरा हो गया।
डेरा प्रमुख के सुनारिया जेल ले जाने के लिए शुक्रवार सुबह से ही आश्रम बरनावा पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया था। दोपहर को उन्हें सुनारिया जेल ले जाने के लिए हरियाणा पुलिस और सीओ बागपत विजय चौधरी टीम के साथ आश्रम बरनावा पर पहुंचे।
विज्ञापन

दोपहर करीब 2:50 बजे पर पुलिस सुरक्षा के बीच उनका चार लग्जरी गाड़ियों का काफिला जिनमें सभी गाड़ी सफेद कलर की आश्रम के अंदर से निकल कर बड़ौत की तरफ से सुनारिया जेल जाने के लिए रवाना हुई।
राम रहीम का ध्यान लगाते और सफाई करते वीडियो वायरल

बिनौली (बागपत)। डेरा प्रमुख राम रहीम का जेल जाने से पहले ध्यान लगाते और सफाई करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जेल जाने से पहले राम रहीम का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह ध्यान लगाता नजर आ रहा है। उसके थोड़ी देर बाद कमरे के कोने में रखे उपकरण से सफाई कर रहा है।
जेल जाने से पहले उसने हनीप्रीत के साथ ऑनलाइन आकर पीएम मोदी के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की प्रशंसा की। डेरा प्रमुख ने हनीप्रीत के अलावा ओर 21 बेटियों को गोद ले रखा है। उसका 21 बेटियों के साथ वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में वह बेटियों से चर्चा करते हुए कह रहा है, बेटियों को कोख में मत मारो। देश के पीएम नरेंद्र मोदी भी बेटियों को पढ़ाने लिखाने के लिए अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें