फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी जेलर ने संभाला अस्थाई जेल का कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। जिला जेल की क्षमता 660 बंदियों की है। मगर, यहां 700 से अधिक बंदी बंद है। देश में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है। जेल के बंदियों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने के लिए शहर स्थित एमएम डिग्री कॉलेज में अस्थाई जेल बनाई गई है। मंगलवार को अस्थाई जेल पर डिप्टी जेलर रविंद्र कुमार की नियुक्ति कर दी गई है। डिप्टी जेल ने शाम करीब चार बजे चार्ज संभाल लिया। साथ ही प्रबंध समिति के पदाधिकारी नरेंद्र शर्मा, कमल शर्मा, संजय वशिष्ठ, राजेश शर्मा, डब्बू सभासद आदि से कॉलेज भवन को भी अपने हैंडओवर कर लिया है। डिप्टी जेलर ने बताया कि अस्थाई जेल पूरी तरह से तैयार है। अब किसी भी समय इसमें बंदियों को रखना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें