फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर छाए रहे घने बादल, शाम को शुरू हुई बूंदाबादी ने कराया सर्दी का एहसास

विज्ञापन
बागपत में सर्द हवा चलने के दौरान बच्चें को तौलिए से पलेटकर जाते परिजन - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। जिले में सोमवार सुबह हल्की बारिश के बाद दिनभर घने बादल छाए रहे। शाम को फिर से बूंदाबांदी ने लोगों को ठंड का एहसास करा दिया। तीन दिन से चल बारिश के बाद नगर से देहात तक जलभराव से बुरा हाल है। लोगों को रास्तों से निकलने में परेशानी हो रही है।
जिले में शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश के बाद में मौसम ठंडा हो गया है। इसके चलते दिन और रात के तापमान में आठ से दस डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। लगातार बारिश ने लोगों को सर्दी का एहसास कराया है। सोमवार सुबह बारिश के बाद दिनभर घने बादल छाए रहे। शाम को फिर बूंदाबांदी शुरू हो गई। बारिश के बाद नगर से लेकर देहात तक जलभराव हो गया है। इससे लोगों को परेशानी हुई। नगर के पुराना कस्बा, पांडव रोड, सुभाष गुट पर सड़क पर कीचड़ से परेशानी हो रही है। इसके अतिरिक्त देहात में निकासी न होने से रास्तों में जलभराव और कीचड़ परेशानी की वजह बनी हुई है।
विज्ञापन

खेतों में जलभराव होने से धान की फसल गिरी
लगातार बारिश से खेतों में जलभराव हो गया है। इससे धान की फसल गिर गई है। जिससे उत्पादन प्रभावित होगा। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि धान की फसल पकने वाली और अगेती फसल की तो कटाई चल रही है। हवा के साथ बारिश होने से खड़ी फसल गिर गई है। खेतों में जलभराव होने से कट चुकी फसल खराब हो जाएगी। बारिश से धान की फसल का उत्पादन प्रभावित होगा।
मकान की छत गिरी, बाल-बाल बचे लोग
लगातार बारिश से खुब्बीपुर निवाड़ा और घटौली गांव में मकान की छत गिर गई हैं। खुब्बीपुर निवाड़ा निवासी मुकेश के मकान की छत टूटकर गिर गई। उसकी पत्नी संगीता और बच्चे सोनी, तनु, राही, राधा, गौरा, मोहिनी और बुलबुल ने भागकर जान बचाई। इसके अतिरिक्त बालैनी निवासी विमला पत्नी स्वर्गीय यशपाल ने बताया कि सोमवार को उसका मकान भरभराकर गिर गया। उसने भागकर जान बचाई। उसका हजारों रुपये का सामान नष्ट हो गया। उसने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

तीन दिन में 36.5 मिलीमीटर बारिश
जिले में तीन दिन में 36.5 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। इसमें सात अक्तूबर को पांच, आठ को 26 और सोमवार सुबह को 5.5 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। जिले में मंगलवार को भी बारिश का अनुमान है।-कृषि वैज्ञानिक अंकिता नेगी

बागपत में बारिश के दौरान सर्द हवा चलने के कारण शॉल ओढकर स्कूटी चलाती महिला- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें