फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में फैल रहा डेंगू और मलेरिया, छिड़काव की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गांवों में फैल रही डेंगू और मलेरिया की बीमारी से बचाव के लिए अर्जुन अवार्डी पहलवान व सपा नेता शोकेंद्र तोमर ने दवाओं का छिड़काव कराने की मांग की। उन्होंने बीमारियों से कई मौत होने के बावजूद अभी तक दवाओं का छिड़काव नहीं होने पर नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन

बागपत में पत्रकारों से वार्ता करते हुए शोकेंद्र तोमर ने कहा कि गांवों में डेंगू, मलेरिया व वायरल बुखार से लोग पीड़ित है। गांवों में गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप है। जिससे गांवों में रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इनसे बचाव के लिए अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया। कहा कि भाजपा नेता नगर पालिका चुनाव की तैयारी में जुटे है और बीमारियों से त्रस्त लोगों की सुध नहीं ले रहे। उन्होंने कहा कि गांवों में दवाओं का छिड़काव कराया जाए और स्वास्थ्य कैंप लगवाए जाए। इसके साथ ही उन्होंने जल्द गन्ना बकाया भुगतान दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें