फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब से अवैध कब्जे हटवाने के लिए तहसील में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
तालाब को कब्जा मुक्त कराने की मांग को लेकर तहसील में प्रदर्शन करते खेकड़ा के मोहल्ला अहिरान के लो - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
तालाब से अवैध कब्जे हटवाने के लिए किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बागपत, खेकड़ा। मोहल्ला अहिरान के लोगों ने तहसील में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम से मोहल्ले में स्थित तालाब से अवैध कब्जे हटवाने के साथ ही अवैध कब्जा धारकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने लेखपालों को सभी तालाबों को चिह्नित करने के निर्देश दिए।
शनिवार को खेेकड़ा के मोहल्ला अहिरान के रहने वाले अनेक लोग इकट्ठा होकर तहसील में पहुंचे। वहां उन्होंने विरोध प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि मोहल्ले में स्थित तालाब पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा किया हुआ है। इससे घरों से निकलने वाले गंदे पानी से मार्गों पर जलभराव हो रहा है। जलभराव के कारण व्याप्त दुर्गंध से आसपास के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका बनी है। मक्खी, मच्छरों की भी भरमार बनी हुई है। उन्होंने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर जनहित में तालाब से अवैध कब्जा हटवाने और कब्जा करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की। इस दौरान बुधराम, रामपाल यादव, मनबीर, कृष्ण कुमार, हरपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम अपूर्वा यादव का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। लेखपालों को खेकड़ा के सभी तालाबों को सिजरे के हिसाब से चिह्नित करने के निर्देश दिए गए है। तालाबों पर अवैध कब्जे नही होने दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें