फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर में जमीन चला जाने के बाद मुआवजा न मिलने पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
इकोनॉमिक कॉरिडोर में जमीन का मुआवजा न मिलने पर प्रदर्शन
विज्ञापन

बड़ौत। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर में जमीन चले जाने के बाद भी मुआवजा न मिलने से आक्रोशित सभाखेड़ी के ग्रामीणों ने सोमवार को तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने ज्ञापन सौपकर मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उनके गांव से दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर गुजर रहा है। जिसमें उनकी जमीन चली गई थी, लेकिन आज तक मुआवजा नहीं मिला है। अब उनके साथ कृषि भूमि भी नहीं है। इससे उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने एसडीएम सुभाष सिंह से जल्द मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। प्रदर्शन व मुआवजे की मांग करने वालों में कंवरपाल सिंह, भोपाल, नीटू कुमार, कालूराम, राजेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, श्याम सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें