फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: लोयन के ग्रामीण का कोतवाली में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। लोयन गांव के ग्रामीणों शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने बिना जांच किए बुजुर्ग सहित अन्य कई युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

धर्मेंद्र तोमर चेयरमैन के नेतृत्व में ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बताया कि बृहस्पतिवार सुबह गांव के 75 वर्षीय चैनपाल सहित कई युवक भैंसा बुग्गी व ट्रैक्टर लेकर मिल में गन्ना तौलने गए हुए थे। जैसे ही वे मिल में घुसे, तो मिल में पहले से ही चल रहे झगड़े को देख रुक गए और लौट गए।
आरोप लगाया कि पुलिस ने मिल के सुरक्षा अधिकारी की तहरीर पर बिना जांच किए चैनपाल और गांव के युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। उन्होंने पुलिस से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। इससे पहले ग्रामीण सीओ कार्यालय पर पहुंचे थे, लेकिन वहां पर सीओ नहीं मिला।
विज्ञापन

सीओ युवराज सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद व सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की गई है। फिर भी ग्रामीणों की मांग को देखते हुए फिर से जांच कराई जाएगी। निर्दोष व्यक्ति जेल नहीं भेजा जाएगा। मौके पर धर्मेंद्र तोमर चेयरमैन, डॉ. प्रताप लोयन, दीपक प्रधान, पूर्व प्रधान अनिरुद्ध, यशपाल, गुलवीर, शिवराज, सुखपाल, अशोक, तेजपाल, मुकेश तोमर, कुलदीप शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें