फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: टांडा के ग्रामीणों का भूमि कब्जा मुक्त कराने को प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। टांडा के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में धरना दिया और गांव के ही कुछ लोगों पर उनकी भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए डीएम से जमीन की पैमाइश कराकर कब्जामुक्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पहुंचे टांडा के ग्रामीणों ने बताया कि टांडा खादर में पट्टे की जमीन का आवंटन किया गया था। गांव के पटवारी और कानूनगो ने उनकी गेहूं की फसल नष्ट कर दबंग लोगों को जमीन का कब्जा दे दिया है। इसके अलावा गांव में स्कूल की खाली जमीन पर भी गांव के दबंग ने कब्जा कर रखा है। पूर्व में एसडीएम के आदेश पर प्रशासन की टीम ने जमीन से अवैध कब्जा हटवाया गया था मगर उसने फिर से जमीन पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने डीएम से उनकी पट्टे और स्कूल की जमीन से कब्जा हटवाने की मांग की। इस मौके पर शहीइ, रसीद, अब्दुल करीम, जमशेद, सरफराज, आसमा, जुबेदा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें