बड़ौत। नियमित रूप से इंडेंट जारी न होने से सिनौली और मलकपुर गांव के किसानों ने रविवार को प्रदर्शन किया। कहना था कि एक तो पहले से ही किसान बकाया गन्ना भुगतान न होने से परेशान है, ऊपर से समय पर इंडेंट जारी न होने से गेहूं की बुवाई का संकट खड़ा हो गया है। किसान समस्या को लेकर लगातार शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बाद में सभी किसान मलकपुर चीनी मिल पर पहुंचे और गन्ना प्रबंधक मुकेश मलिक से बातचीत की। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। गन्ना प्रबंधक मुकेश मलिक ने उन्हें आश्वासन देकर लौटा दिया। इस अवसर पर विपिन पूनिया, दीपक, प्रदीप पूनिया, संजीव, करण सिंह, साहब सिंह, सुमित कुमार, सचिन कुमार मौजूद रहे।