फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। क्रिकेटर पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में परिजनों ने कोतवाली में प्रदर्शन किया। बताया कि कोताना रोड स्थित विजयीभव क्रिकेट एकेडमी से 26 नवंबर को क्रिकेट मैच खेलकर लौट रहे खिलाड़ी शहजाद पुत्र रियाज निवासी गंगोह जनपद सहारनपुर पर स्कार्पियो सवार युवकों ने फायरिंग कर दी थी। इसमें शहजाद बाल-बाल बच गया था। जान बचाकर भाग रहे शहजाद को आरोपियों ने तमंचों की बटों से हमला कर घायल कर दिया था। शहजाद की तहरीर पर आकिब पुत्र शाकिर निवासी लोनी और एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था। परिजनों का कहना है कि अब आरोपी समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे है। इससे परिवार दहशतजदा है। उन्होंने जल्द कार्रवाई किए जाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में आसिफ, वाजिद, शाजिद, जाउल हसन, मोहसीन, शकील शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें