बागपत। रालोद कार्यकर्ताओं व युवाओं ने पुलिस भर्ती में आयु सीमा में छूट की मांग को लेकर मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने एडीएम को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा और जल्द फैसला लिए जाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि पांच साल बाद भर्ती होने से पुलिस की नौकरी की उम्मीद लगाए बैठे लाखों युवाओं को आयु सीमा में छूट न मिलने के कारण भर्ती प्रक्रिया से बाहर होना पड़ेगा। युवाओं को भर्ती का लाभ देने के लिए सरकार से आयु सीमा में तीन साल की छूट देकर परीक्षा में शामिल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि रालोद प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामपाल धामा, युवा क्षेत्रीय अध्यक्ष आसिफ चौधरी, राहुल धामा, डा. कुलदीप उज्जवल, जयवीर तोमर, राजू तोमर सिरसली, सुभाष नैन, श्रीकांत धामा, मिंटू प्रधान, नरेंद्र, राहुल प्रधान आदि मौजूद रहे।
युवाओं ने आयु सीमा में छूट की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा
बागपत। जिले के कई गांवों के युवाओं ने मंगलवार को एडीएम पंकज वर्मा को राज्यपाल के नाम दिए ज्ञापन में पुलिस भर्ती में युवाओं को आयु सीमा में छूट देने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर आयु सीमा में छूट नहीं दी गई तो भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के साथ नाइंसाफी होगी। इस मौके पर शिवम शर्मा, सचिन कुमार, मोहन, राशिद, ओमकार, नितिन, रोबिन सहित काफी संख्या में युवा मौजूद रहे।