बड़ौत के शोरगिरान मौहल्लें में पानी न आने व गंदगी के विरूद्घ प्रदर्शन करते नगरवासी।
- फोटो : BARAUT
वार्ड नंबर 22 में पेयजल संकट गहराया, प्रदर्शन
बड़ौत। पेयजल संकट से जूझ रहे नगर के वार्ड नंबर-22 के लोगों ने रविवार को प्रदर्शन कर नगरपालिका परिषद से जल्द समस्या के समाधान की मांग की।
रविवार को बिट्टू खान के नेतृत्व में वार्ड के लोगों ने प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि पेयजल की पाइप लाइन जर्जर हो चुकी है। ऊपर से सड़क निर्माण के कारण भी पाइपें जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। पिछले 15 से 20 दिनों से घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। जिनके घरों में पानी पहुंच रहा है वह पीने लायक नहीं है। कई बार इस संबंध में सभासद व पालिका अफसरों से लिखित में शिकायत की जा चुकी है। आरोप लगाया कि सभासद शबाना द्वारा लिखित में पालिका अफसरों को शिकायत देने के बावजूद पेयजल व्यवस्था सुचारु नहंी हो पाई है। लोग दूसरे मोहल्ले से पानी लेकर आ रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में सुनील, इमरान, जाकिर, जमील, इस्लाम, राशिद, उस्मान, तसीम, यामीन, साजिद, शौकीन, शबीर, इलियास शामिल रहे।