बिनौली। गल्हैता गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को निजी नलकूपों पर मीटर लगाने के विरोध में प्रदर्शन किया। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि नलकूपों पर मीटर लगाए गए तो उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे।
ग्रामीणों का कहना है कि नलकूपों पर बिजली के मीटर लगाने में किसी भी प्रकार कर तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नलकूपों पर मीटर लगाकर किसानों पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। किसानों को बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है।
उन्होंने कहा कि नलकूपों पर मीटर लगाने पर क्षेत्र का किसान आंदोलन के लिए विवश होगा। प्रदर्शनकारियों में मुकेश, मोनू, पंकज, राकेश त्यागी, महेंद्र, गजराज जोगी, प्रमोद, अजय बाबू, अजय, विपिन, सोनू, रमेश, परशुराम, मिंटू, मदन, किरणपाल आदि शामिल रहे। संवाद