फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: एसपी का पीए बताकर किसान से मांगी 5 हजार की रिश्वत

Sat, 04 May 2024 01:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बावली गांव के एक किसान से एसपी का पीए बताकर मारपीट के मामले में कार्रवाई कराने के नाम पर 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई। पीड़ित ने तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

विनोद पुत्र अमरपाल बावली गांव का रहने वाला है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले एक अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसने पूछने पर खुद को एसपी का पीए बताया और कहा कि मारपीट व झगड़े के संबंध में जो शिकायत की है, उसका निस्तारण मैं करा दूंगा। पूछने पर पीड़ित से व्यक्ति से पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी और कहा कि यदि पांच हजार रुपये मुझे दे दोगें, तो तुम्हारे मामलें में तेजी से कार्रवाई हो जाएगी, अन्यथा ऐसे ही भटकना पड़ेगा। बताया कि तहरीर पर मुकदमा तो दर्ज हो गया है, लेकिन अभी तक बावली के क्षेत्रीय उपनिरीक्षक द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई, जबकि साक्ष्य भी उपनिरीक्षक को सौंप दिए गए हैं। इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर आई थी, जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही व्यक्ति का पता लगाकर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें