जिला पंचायत में सदस्यों की सभी समितियां बनने के बाद बैठक कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला पंचायत में बोर्ड बैठक स्थगित कराने की मांग को लेकर भाजपा के सभी सदस्य डीएम से मिले। उनसे जिला पंचायत में सदस्यों की सभी समितियां बनने के बाद ही बैठक कराए जाने की मांग की गई।
डीएम से मिले भाजपा के जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल, रविंद्र कुमार बली, डा. जयकुमार, लक्ष्मण सिंह, गीता, बबली देवी ने कहा कि 24 दिसंबर की जिला पंचायत बोर्ड बैठक तय की गई है। उन्होंने मांग की कि जिला पंचायत में सभी सदस्यों से विकास कार्यों को लेकर विमर्श नहीं किया जाता है और सदस्यों की समितियां तक नहीं बनी हुई है। जिससे विकास कार्यों की गुणवत्ता पर ध्यान रखा जा सके। इसलिए बोर्ड बैठक को स्थगित कराया जाए। वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता जयकिशोर का कहना है कि जिला पंचायत में सभी वार्डों में बराबर कार्य कराए जा रहे हैं। गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है और अगर कोई ठेकेदार गड़बड़ी करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।