बड़ौत। सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक में कृष्णा नदी में छोड़े जा रहे केमिकल युक्त पानी पर रोक लगाने की मांग उठाई गई। विनीत मलिक, सोनू, दीपक, राजवीर, रामबीर, सत्यपाल आदि ने बताया कि रंछाड़, बामनौली, रहतना, बरनावा, कंडेरा, दादरी आदि काफी गांवों के पास से कृष्णा नदी गुजर रही है। इसमें शामली और अन्य स्थानों पर केमिकल फैक्टरियों का पानी डाला जा रहा है। इस कारण नदी का पानी अत्यधिक दूषित होता जा रहा है। कई बार ग्रामीणों ने इसमें शामली से नहर का पानी छोड़ने की मांग की थी। दो बार पानी भी छोड़ा जा चुका है, लेकिन अभी भी इसका पानी साफ नहीं हो सका है। उन्होंने इस पर अंकुश लगाने की मांग की।