बागपत। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को डीएम शकुंतला गौतम को मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की। इसके अलावा बच्चों की तीन माह की फीस माफ कराने की मांग की। कहना था कि कोरोना महामारी के चलते तीन माह से देश में लॉकडाउन है। कार्य प्रभावित होने के कारण लोगों को आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। इस स्थिति में अभिभावक अपने बच्चों की फीस देने में असमर्थ है। एक ही विद्यालय में शिक्षण करने वाले छात्रों पर रि-डमिशन फीस पर रोक लगाने, स्कूलों के तीन वर्षों की बैलेंस शीट की जांच कराने तथा अभिभावक संघ का गठन कर उनकी सहमति के आधार पर ही प्रतिवर्ष फीस बढ़ाने की मांग की। जिलाध्यक्ष ओमबीर सिंह सैन, प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, सत्यपाल सिंह, डॉ सतीश चंद, राजीव कुमार, अमित कुमार मौजूद रहे।