फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: फसलों को नुकसान पहुंचा रहे निराश्रित गोवंशों को पकड़वाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल। ढि़कोली गांव में सोमवार को किसानों की बैठक में गन्ने का मूल्य दस रुपये बढ़ाने को नाकाफी बताया। बैठक में किसानों ने प्रशासन से निराश्रित गोवंश से निजात दिलाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

बैठक में रामपाल, भोपाल का कहना था कि चीनी मिलों पर किसानों का करोड़ाें रुपये बकाया है। गन्ना बकाया का जल्द भुगतान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि गन्ना मूल्य में दस रुपये की बढ़ोतरी से किसानों को कोई फायदा नही होगा। उन्होंने कहा कि सरकार की नीति किसान विरोधी है। निराश्रित गोवंश किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे है। किसानों को दिन भर खेतों में काम करने के बाद रात भर फसलों की रखवाली करने के लिए विवश होना पड़ा रहा है। उन्होंने प्रशासन से निराश्रित गोवंश को पकड़वाने की मांग की। बैठक में ओमवीर, सुभाष, मीनू, राजपाल सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें