बागपत। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट प्रभारी को डीएम के नाम ज्ञापन दिया। इसमें शासन की अनलॉक-4 की गाइडलाइन के अनुसार विद्यालयों का संचालन करने की मांग की। कहना था कि बेसिक शिक्षा विभाग ने सरकार की कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुपालन के संबंध में बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों को 20 सितंबर तक बंद रखने तथा 21 सितंबर से 50 फीसदी स्टाफ को विद्यालय में उपस्थित होने का आदेश जारी किया है। जिले में एक जुलाई से विभागीय आदेश अनुसार समस्त शिक्षक विद्यालय में उपस्थित होकर कार्य का रहे हैं। शासन के निर्देशों के अनुसार विद्यालयों का संचालन एवं शिक्षकों को उपस्थित होने के निर्देश जारी करने के मांग की। इसके उपरांत वित्त एवं लेखा अधिकारी को शिक्षकों की समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल में महासंघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार यादव, महामंत्री सुभाष शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तपेश्वर शर्मा, कोषाध्यक्ष कुलदीप कुमार, संगठन मंत्री विपिन यादव, मनोज कुमार, अशोक कुमार, विजेंद्र सिंह मौजूद रहे।