फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल के मैदान से गुजर रहीं हाईटेंशन लाइनें हटवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल के मैदान से गुजर रहीं हाईटेंशन लाइनें हटवाने की मांग
विज्ञापन

दोघट। नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज तवेलागढ़ी में खेल मैदान के ऊपर से बिजली की दो हाईटेंशन लाइन गुजर रहीं हैं। मैदान में खेलने वाले छात्रों को दुर्घटना की आशंका रहती है। दोनों लाइनें जर्जर होने के कारण कभी भी तार टूटकर गिर जाता है। विद्युत लाइनों को हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन

कॉलेज के प्रधानाचार्य रुकुमपाल सिंह यादव, कॉलेज प्रबंधक देवेंद्र सिंह व ग्राम प्रधान राजीव कुमार का कहना है कि कॉलेज के मैदान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन काफी पुरानी है, जो जर्जर हो चुकी है। जिस कारण हादसा होने का डर सताता रहता है। कई बार ऊर्जा निगम के अधिकारियों से मौखिक व लिखित में शिकायत कर लाइन हटवाने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इसके अलावा गांव के जूनियर हाई स्कूल व प्राथमिक विद्यालय के ऊपर से भी बिजली की लाइन गुजर रही है। दो बार तार टूटकर गिरने से हादसा होने से बचा है। उन्होंने खेल के मैदान और स्कूलों के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइनों को हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन

एसडीओ रजत गुप्ता का कहना है कि कॉलेज प्रबंधन जेई को सूचित करेंगे और जेई के स्टीमेट के आधार पर लाइन को शिफ्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें