बड़ौत। केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी द्वारा पत्रकारों के साथ किए गए दुर्व्यवहार के विरोध में सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। सपा के राष्ट्रीय सचिव अनुज पंवार ने कहा कि लखीमपुर खीरी घटनाक्रम में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा व उनके बेटे दोषी हैं। सरकार द्वारा अजय मिश्रा का पूर्ण समर्थन किया जा रहा है। सपा मांग करती है कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा को तुरंत बर्खास्त कर गिरफ्तार किया जाना चाहिए। इस अवसर पर आशू सिद्दीकी, संजीव, नीटू, धीरज, दिनेश, तेजवीर शामिल रहे।