दोघट। चौगामा क्षेत्र में ब्लॉक बनाने की मांग को रविवार को दाहा में हुई ग्रामीणों की बैठक महापंचायत का ऐलान कर दिया। जिसमें आठ जनवरी को पुसार गांव में महापंचायत करने का निर्णय लिया। जिसमें किशनपुर बराल के प्रस्ताव का विरोध किया जाएगा।
दाहा गांव में रविवार को बैठक हुई, जिसमें चौगामा क्षेत्र के किसानों से लेकर आम नागरिकों की समस्याएं उठाई गईं। साथ ही चौगामा क्षेत्र में ब्लॉक बनाने की मांग उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि बिनौली ब्लॉक को दो हिस्सों में बांटकर अलग ब्लाक बनाने के लिए किशनपुर बराल गांव का प्रस्ताव भेजा गया है।
उन्होंने कहा कि किशनपुर बराल के ब्लाक बनने के बाद भी चौगामा क्षेत्र के लोगों की समस्याएं बढ़ जाएंगी, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चौगामा क्षेत्र में ब्लाक बनाने की मांग को लेकर आठ जनवरी को पुसार गांव में महापंचायत कर रणनीति तैयार की जाएगी। अध्यक्षता चौगामा चौधरी कृषिपाल राणा ने और संचालन यतेंद्र राणा ने किया। मौके पर मास्टर सुखबीर सिंह, जगपाल सिंह राणा, तेजपाल सिंह, राजीव कुमार, देवेंद्र धनोरा समेत अन्य मौजूद रहे।