फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: उपमुख्यमंत्री से बागपत में चिकित्सक और स्टाफ की नियुक्ति की मांग

Thu, 18 Jul 2024 04:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
लखनऊ में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात करते बागपत के सांसद डॉ.राजकुमार सांगवान। स्रोत:राल
विज्ञापन
बागपत। जिले के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सक और स्टाफ की कमी है। इस कारण लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। इसलिए ही सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रिजेश पाठक से अस्पतालों में चिकित्सकों और स्टॉफ की नियुक्ति कराने की मांग की।
विज्ञापन

जिले में जिला संयुक्त अस्पताल के अलावा नौ सीएचसी, 23 पीएचसी और 203 उपस्वास्थ्य केंद्र हैं। चिकित्सकों की कमी के कारण लोगों को सरकारी अस्पतालों में लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। विशेषज्ञों की कमी के कारण अस्पताल में इलाज कराने के लिए आने मरीजों को दिल्ली या फिर मेरठ रेफर करना पड़ता है। सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य एवं कल्याण मंत्री ब्रिजेश पाठक से जिले के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सक और स्टॉफ की नियुक्ति कराने की मांग की। इस समस्या का जल्द ही समाधान कराने की बात कही गई है।
विज्ञापन

- जिले के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की स्थिति
पद कार्यरत रिक्त
चिकित्सा अधिकारी 68 19 49
स्टाॅफ नर्स 80 13 67
फार्मासिस्ट 13 12 01
एक्सरे टेक्नीशियन 08 00 08
लैब टेक्नीशियन 16 06 10
लिपिक 13 03 10
त्वचा रोग विशेषज्ञ 01 00 01
कार्डियालॉजिस्ट 01 00 01
जनरल सर्जन 02 00 02
आर्थोपेडिक सर्जन 02 00 02
नेत्र सर्जन 02 01 01
ईएमओ 03 11 12
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें