फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दिल्ली की महिला वकील व उसके दोस्त को बंधक बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। इदारा मस्जिद के पास एक ही परिवार के चार लोगों ने दिल्ली की महिला अधिवक्ता और उसकी दोस्त को बंधक बनाकर मारपीट की। विरोध करने पर अधिवक्ता के कपड़े भी फाड़ दिए। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। पीड़िता ने एक युवक, उसके दो भाई और पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है
विज्ञापन

ओखला, नई दिल्ली की रहने वाली एक अधिवक्ता ने कोतवाली में तहरीर दी कि 14 फरवरी की देर शाम वह अपनी दोस्त की बहन की ससुराल आई थी। उसकी दोस्त की बहन के ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे व उसकी दोस्त को बंधक बना लिया। एक युवक ने अपने दो भाइयों व पिता के साथ उसके साथ गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए।
पीड़िता ने तहरीर में आरोप लगाया कि उसने अपनी जान बचाने के लिए किसी तरह 112 नंबर पर काल की, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों के चंगुल से उन्हें बचाया और कोतवाली लेकर आई। पीड़िता ने आरोपियों को नामजद करते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी वसीम, उसके दो भाइयों के अलावा पिता निवासी इदारा मस्जिद के पास बड़ौत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें