फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के युवक का अपहरण करने के मामले में सांकरौद गांव के तीन युवकों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सांकरौद गांव के तीन युवकों पर लगाया अगवा करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। सरकारी नौकरी लगवाने के लिए रुपये देने वाले दिल्ली के अपहृत युवक की पत्नी ने ग्राम सांकरौद निवासी तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
करावल नगर दिल्ली निवासी दीपक की पत्नी ने शनिवार को परिजनों संग थाने पहुंची। उसने आरोप लगाया कि ग्राम सांकरौद निवासी सोनू, संदीप और सिकंदर ने सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर उसके पति दीपक से 11 लाख 25 हजार रुपये लिए थे। उन्होंने न तो नौकरी लगवाई और न ही रुपये लौटाए। बीती सात अक्तूबर को दीपक को तीनों युवकों ने रुपये लौटाने के लिए ग्राम सांकरौद बुलाया था। दीपक के साथ उसकी पत्नी निशा भी सााि आई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि तीनों युवकों ने दीपक को एक मकान में अंदर बुलाया। इसके बाद उसे अगवा कर लिया। वहीं, निशा को जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया था। बीती आठ अगस्त को निशा ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पति को अगवा करने की तहरीर दी। वहीं, पुलिस से पति का सुराग लगाने तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

वहीं, सीओ विजय चौधरी ने बताया कि निशा की तहरीर पर ग्राम सांकरौद निवासी सोनू, संदीप और सिकंदर के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। जिससे दीपक को सकुशल बरामद किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें