चांदीनगर। ढिकोली गांव के एक दिल्ली पुलिस के सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत हो गयी है। परिजन उसके शव को लेने दिल्ली रवाना हो चुके हैं। ढिकोली निवासी एक युवक दिल्ली पुलिस में सिपाही था। वह अपनी पत्नी के साथ एक सप्ताह पहले गांव से जाकर बुराड़ी दिल्ली रहने लगा था। जहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत हो गयी। घटना का पता चला तो परिजनों का रो-रो बुरा हाल है। परिजन उसके शव को लेने दिल्ली रवाना हो चुके हैं। युवक की फरवरी में शादी हुई थी और उसकी पत्नी भी दिल्ली पुलिस में तैनात हैं।
---------------