बड़ौत। चोरी का सोना खरीदने के मामले में रविवार की रात दिल्ली पुलिस की टीम ने नगर के एक सराफ के यहां पर छापा मारा। सब इंस्पेक्टर नवीन ने बताया कुछ दिन पूर्व आदिल निवासी शामली को दिल्ली पुलिस की टीम ने चोरी के सोने के साथ दबोचा था, जबकि उसका एक साथ असलम निवासी शामली फरार हो गया था। आदिल ने बताया कि चोरी का सोना बड़ौत नगर में एक सराफ के यहां बेचना बताया था। देर रात तक दिल्ली पुलिस की टीम नगर में डेरा डाले रही।