दोघट (बागपत)। दिल्ली पुलिस ने हथियार सप्लाई करने के मामले में पुसार गांव में एक युवक की तलाश में दबिश दी। पुलिस के आने से पहले ही युवक भाग निकला।
बुधवार को सेक्टर -16 रोहणी दिल्ली थाने की पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से पुसार निवासी एक युवक के घर में दबिश दी, लेकिन दिल्ली पुलिस के आने की भनक मिलते ही युवक घर से निकल भाग गया। दिल्ली पुलिस के एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने अनिल नाम के युवक को थाना क्षेत्र में हथियार बेचता पकड़ा है। उसने इस युवक का नाम बताया। हथियार उसी से लेकर यहां लाया। उधर, युवक के भागने के बाद दिल्ली पुलिस लौट गई। बताया गया कि युवक के घर से राइफल मिली है। एसओ रमेश सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने पुसार में एक युवक के घर हथियार के मामले में दबिश दी है।