बागपत के श्री यमुना इंटर कॉलेज में परीक्षा देने जाती छात्राएं। संवाद
- फोटो : mathura
बागपत। जिले के पांच केंद्रों पर शुक्रवार को डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा कराई गई। दूसरे दिन 41 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा के लिए जिले में राजकीय कन्या इंटर काॅलेज बागपत, इंटरमीडिएट काॅलेज सरूरपुर खेड़की, जनता वैदिक इंटर काॅलेज बड़ौत, दिगंबर जैन इंटर काॅलेज बड़ौत, श्री यमुना इंटर काॅलेज बागपत बनाए गए थे। परीक्षा में 1688 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में 41 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान केेंद्रों पर पुलिस कर्मी तैनात रहे। वहीं पर्यवेक्षकों ने केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। संवाद