बिनौली (बागपत)। उत्तराखंड के देहरादून की एसओजी टीम ने शनिवार को लूट के मामले में गांव बरनावा में दबिश देकर एक सराफ को हिरासत में लिया। एसओजी टीम के इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल ने बताया कि देहरादून में हुई लूट की वारदात में शामिल एक बदमाश ने पूछताछ में बताया की उसने लूटे गए आभूषण बरनावा के एक सराफ को बेचे है। इसी पर उनकी टीम ने बरनावा में दबिश देकर बड़ौत के खिरनी मोहल्ला निवासी नितिन को हिरासत में लिया। नितिन ने पूछताछ में दो तौले सोना खरीदना स्वीकार किया है। शाम तक नितिन से पूछताछ जारी थी।