बालैनी। रोशनगढ़ गांव में रविवार को दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें 1600 मीटर की दौड़ दीपक ने जीती। गांव में हुई दौड़ प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रधान फखरुद्दीन ,चौधरी अकरम और इलियास पहलवान ने संयुक्त रुप से किया। इसमें क्षेत्र के कई गांवों के युवकों ने भाग लिया। 1600 मीटर दौड़ में दीपक खेड़की ने प्रथम, दीपक छुर ने दूसरा और मोहित रोशनगढ़ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। आयोजक नासिर फौजी ने विजेताओं को पुरस्कार देकर धावकों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर नसीम, कल्लू, दीपक त्यागी, मोहन प्रधान, नवाब अली, नफीस, असलम, अनिल डीलर मौजूद रहे। संवाद