बालैनी। रविवार को पुरा गांव में दौड़ प्रतियोगिता की। जिसमें 1600 मीटर लंबी दौड़ दीपक खेडकी प्रथम, सुमित मुलसम द्वित्तीय, टाइगर मुजफ्फरनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि पिलाना ब्लॉक प्रमुख अनीस यादव ने प्रथम स्थान पाने वाले को 11 हजार रुपये और ट्रॉफी, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 51 सौ रुपये ट्रॉफी और तृतीय स्थान वाले को 31 सौ रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। श्री यादव ने कहा कि गांव में ऐसी प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए। खेल से शरीर स्वस्थ रहता है और खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में अजवेंद्र मलिक, कल्लू, शोभी मलिक, पंडित जयभगवान शर्मा, मास्टर बलबीर आदि रहे।