बड़ौत। श्री ऋषभदेव जिन चैत्यालय अतिथि भवन में अष्टन्हिका महापर्व के उपलक्ष्य में चल रहे श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान में बुधवार को श्रद्धालुओं ने भगवान श्री को 512 अर्घ्य समर्पित किए। विधानाचार्य संजय जैन शास्त्री के निर्देशन में इंद्रगणों ने ऋषभदेव भगवान का भक्तिभाव से अभिषेक किया। शांतिधारा का सौभाग्य सौधर्म इंद्र राजेश कुमार और विभोर जैन भारती को प्राप्त हुआ। नित्य नियम पूजन में देव शास्त्र गुरु समुच्चय पूजन किया गया। संगीतकार अंकुर ने विधान के मध्य सुंदर भजन प्रस्तुत किए। सिद्ध भगवान की सौधर्म इंद्र ने पूजा की और मांडले पर 512 अर्घ्य समर्पित किए गए। रात में मंदिर में 48 दीपकों से भक्तामर महाआरती का आयोजन किया गया। विधान में अक्षय जैन, आदिश जैन, नमन जैन, सचिन जैन भारती, अनुज जैन, पारस जैन, प्रदीप जैन, मोनू जैन, विनोद जैन, संदीप जैन, सरला जैन, मधु जैन, प्रीति आदि श्रद्धालु शामिल रहे।