डौला गांव में सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष शिवप्रकास सिंह को ज्ञापन देते सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्र?
- फोटो : BAGHPAT
अमीनगर सराय(बागपत)। डौला गांव में दो वर्गों में हुए संघर्ष में बृहस्पतिवार को सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह और पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्ष के लोगों ने आपसी सहमति के बाद फैसला कर लिया। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से सैकड़ों लोग मौजूद रहे। डौला गांव में 23 जुलाई को दो वर्गों में पूर्व में क्रिकेट खेलने के विवाद में संघर्ष हुआ। दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे से लाठी-डंडे लेकर भिड़ गए थे। संघर्ष में दोनों ओर से आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ सिंघावली अहीर थाने में तहरीर दी । थाना पुलिस ने दोनों पक्ष के 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 100 लोगों को मुचलका पाबंद किया। मामला दो वर्गों से जुड़ा होने के कारण गांव में पीएसी तैनात की। बृहस्पतिवार को सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह के प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों पक्ष के लोगों ने आपसी सहमति पर समझौता कर लिया। इस मौके पर एसओ शिवप्रकाश, रामनिवास शर्मा, चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार, राकेश, हरिओम, योगेश, बिजेंद्र, बीर सिंह, इंद्रपाल प्रधान, वीरेंद्र प्रधान, हाजी रफीक, मोमिन प्रधान, हारून, हाजी हनीफ, यासीन एडवोकेट, हाजी मुनफाद, मुस्तकीम, रफीक, प्रभुदयाल, योगेंद्र आदि रहे।