फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हिंदू पक्ष के साक्ष्यों पर बहस पूरी हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय प्रथम में बुधवार को बरनावा स्थित लाक्षागृह प्रकरण में हिंदू पक्ष के साक्ष्यों पर बहस पूरी हो गई। अब इसमें निर्णय पर सुनवाई शुरू होगी और यह माना जा रहा है कि अब जल्द निर्णय आ सकता है। बरनावा स्थित प्राचीन टीला पर पिछले 54 साल से विवाद चल रहा है। इसमें हिंदू पक्ष प्राचीन टीले को लाक्षागृह होने का दावा कर रहा है तो मुस्लिम पक्ष टीले पर बदरुद्दीन की दरगाह और कब्रिस्तान होने का दावा कर रहा है। इस प्रकरण में सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रथम ने प्राचीन टीले को लाक्षागृह माना और मुस्लिम पक्ष के दावे को खारिज कर दिया। इसके बाद मुस्लिम पक्ष ने जिला एवं सत्र न्यायालय में निर्णय के खिलाफ अपील दायर कराई। जहां से मामला अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम के न्यायालय में सुनवाई को भेजा गया। इसमें मुस्लिम पक्ष की बहस पूरी होने के बाद हिंदू पक्ष के साक्ष्यों पर बहस चल रही है। बुधवार को हिंदू पक्ष के साक्ष्यों पर सुनवाई पूर्ण हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें