फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जी-20 शिखर सम्मेलन विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता हुई

Fri, 13 Jan 2023 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। महामना मालवीय डिग्री कालेज में जी-20 शिखर सम्मेलन विषय पर वाद विवाद, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिताएं हुईं। विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सुनील तोमर ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कहा कि भारत ने एक दिसंबर को जी-20 की अध्यक्षता संभाल ली है। जी-20 यानी विश्व के 20 देशों का समूह अंतरराष्ट्रीय आर्थिक अैर वित्तीय एजेंडे पर चर्चा और सहभागिता के लिए एक मंच पर जुड़े हैं। इस वर्ष सितंबर माह में नई दिल्ली में जी-20 का शिखर सम्मेलन होगा। इस दौरान देश भर में 200 से अधिक बैठकें होंगी। जी-20 की भारतीय अध्यक्षता की थीम एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य है। इसके लिए एक कमल का फूल और एक ग्लोब को लोगों बनाया गया है, जो जीवन के लिए भारत के वैश्विक दृष्टिकोण को दर्शाता है। कालेज के छात्र, छात्राओं ने वाद विवाद, निबंध लेखन और पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया। इस दौरान निर्णायक मंडल में डॉ. भवानी रामचंद्रन, डॉ. शिवेंद्र मिश्र, डॉ. देवेंद्र शुक्ला, अनिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें