छत से गिरकर मासूम की मौत
अग्रवाल मंडी टटीरी। चौहल्दा गांव में पांच वर्षीय बच्चे की छत से गिरकर मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
चौहल्दा गांव निवासी नीरज ने बताया कि उसका चचेरा भाई रिंकू (4) पुत्र भुल्लन सुबह मकान की छत पर खेल रहा था। अचानक पैर फिसलने के कारण छत से गिर गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत बागपत के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था।