खेकड़ा। खेकड़ा नगर स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती 71 वर्षीय बुजुर्ग मरीज की बुधवार की रात मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने परिजनों को सूचना देकर शव का अंतिम संस्कार कराया। कोविड अस्पताल के प्रभारी डॉ. ताहिर ने बताया कि पिलाना क्षेत्र निवासी बुजुर्ग को 18 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। बुधवार की रात उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई। ऑक्सीजन भी दी गई, लेकिन बुजुर्ग की जान नहीं बच सकी। शुक्रवार को बुजुर्ग के परिजनों को सूचना देकर स्वास्थ्य विभाग ने उनके शव का अंतिम संस्कार करा दिया।