फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला चिकित्सक पर उपचार नहीं करने का आरोप, गर्भ में बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। जिला महिला अस्पताल में चिकित्सकों पर गर्भवती का उपचार नहीं करने से गर्भ में मौत हो जाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही खून की जांच भी गलत करने का आरोप है। पीड़ित ने सीएमओ से चिकित्सकों की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
कोर्ट रोड निवासी जगवीर सिंह का आरोप है कि बीती 28 अक्तूबर को उसकी पत्नी ममता को प्रसव पीड़ा हुई। उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोप है कि वहां खून की जांच कर्राई। उसे ओ-पॉजिटिव बताया। आरोप है कि उनको कई घंटे तक बैठाए रखा और उपचार तक नहीं किया। इसके बाद चिकित्सकों ने पत्नी को अन्य अस्पताल जगह ले जाने के लिए कह दिया।
विज्ञापन

उसने पत्नी की हालत बिगड़ने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पत्नी के खून की जांच कराने पर पता चला कि ब्लड ग्रुप बी पॉजिटिव है। उसकी पत्नी ने अस्पताल में मृत शिशु को जन्म दिया। आरोप है कि महिला अस्पताल की चिकित्सकों के उपचार नहीं करने और लापरवाही बरतने से ऐसा हुआ। सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वर्जन-
इस मामले में अभी जानकारी नहीं है। पीड़ित की तरफ से खून की जांच रिपोर्ट के साथ शिकायत मिलने पर जांच कराकर लापरवाही बरतने वाली चिकित्सक व स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-डॉ. दिनेश कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें