बड़ौत। नगर के पट्टी मेहर की राजकमल गली में झूल रहे बिजली के बार हर पल जनता को मौत की दावत दे रहे हैं। शिकायत के बाद भी अधिकारी कोई संज्ञान नहीं ले रहे हैं।
कब कितना बड़ा हादसा हो जाए कोई नहीं पता। इस संबंध में जब अमर उजाला ने लोगों से बात की तो दर्द सामने आया।
ये बोले लोग---
विनोद का कहना है कि आए दिन तारों से स्पार्किंग होती है। कई बार विभाग से शिकायत की जा चुकी है। लेकिन विद्युत कर्मचारी सुनने को ही तैयार नहीं हैं।
अनिता का कहना है कि गली में झूलते बिजली के तार आफत बने हैं। तार कभी भी और कहीं भी टूटकर गिर सकते हैं।
रोशनी का कहना है कि दो साल पहले तार टूटने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी। गत वर्ष करंट लगने से एक बच्चा झुलस गया था।
अंकित सैनी का कहना है कि तार बिल्कुल जमीन को छू रहे हैं। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
- टाऊन जेई राजकुमार का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो मौहल्ले में टीम भेजकर कार्रवाई करायी जाएगी।