ढ़िकौली में करंट से युवक की मौत
चांदीनगर। ढ़िकौली निवासी अमित उर्फ कल्लू पुत्र कृष्ण का रविवार की रात में कमरे में रखे कूलर में हाथ लग गया। कूलर में आए करंट से अमित झुलस गया। परिजन उसे पिलाना सीएचसी ले गए। वहां के चिकित्सकों ने जांच कर उसे मृत घोषित किया। चांदीनगर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। संवाद