फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ियों पर पड़ा मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। कोतवाली पुलिस को बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे सूचना मिली कि गांव सुभानपुर के जंगल में जिला जेल के पास झाड़ियों में शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। आसपास के ग्रामीणों को बुलवाकर शनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष है। वह नीले रंग की टीशर्ट पहने हुए था। शरीर पर चोट के कोई निशान भी नहीं है। आशंका जताई कि शव चार-पांच दिनों से यहां पड़ा था। संभवत: कहीं ओर हत्या कर शव यहां फेंका गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता लग सकेगा। शनाख्त कराने के लिए उसकी फोटो कई थानों में भिजवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें