बिनौली। गांव के जंगल में ट्यूबवेल पर एक युवक का शव पड़ा मिला, जिसे सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेज दिया। युवक की शिनाख्त सुक्का उम्र 30 पुत्र जमशेद बिनौली के रूप में हुई है। शनिवार को गांव के कुछ किसान खेत में काम करने के लिए गए तो ट्यूबवेल पर सुक्के का शव पड़ा मिला।